French League 2023: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड पांचवी बार गोल्डन बूट जीता, 29 गोल के साथ अभियान का अंत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2023 08:50 PM2023-06-04T20:50:48+5:302023-06-04T20:52:13+5:30

French League 2023: पीएसजी की टीम इस मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार गई लेकिन एम्बाप्पे ने इसमें गोल दागा। इससे एम्बाप्पे ने 29 गोल के साथ फ्रांसीसी लीग में अपने अभियान का अंत किया।

French League 2023 Kylian Mbappé history won Golden Boot record fifth time ended campaign with 29 goals watch video | French League 2023: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड पांचवी बार गोल्डन बूट जीता, 29 गोल के साथ अभियान का अंत, देखें वीडियो

पांचवा अवसर है जबकि लीग में सर्वाधिक गोल किए।

Highlightsपांचवा अवसर है जबकि लीग में सर्वाधिक गोल किए। फ्रांस के जीन पियरे पापिन और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर कार्लोस बियांची और डेलियो ओनिस के रिकॉर्ड की बराबरी की। चैंपियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई किया।

French League 2023: पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्ट्राइकर काइलियन एम्बाप्पे ने फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में अपना दबदबा कायम रखते हुए रिकॉर्ड पांचवी बार गोल्डन बूट (प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाला पुरस्कार) हासिल किया।

पीएसजी की टीम इस मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार गई लेकिन एम्बाप्पे ने इसमें गोल दागा। इससे एम्बाप्पे ने 29 गोल के साथ फ्रांसीसी लीग में अपने अभियान का अंत किया। यह पांचवा अवसर है जबकि उन्होंने लीग में सर्वाधिक गोल किए।

एम्बाप्पे ने इससे फ्रांस के जीन पियरे पापिन और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर कार्लोस बियांची और डेलियो ओनिस के रिकॉर्ड की बराबरी की। पीएसजी पहले ही खिताब अपने नाम सुरक्षित कर चुका था। उसने और दूसरे स्थान की टीम लेंस ने चैंपियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई किया।

Web Title: French League 2023 Kylian Mbappé history won Golden Boot record fifth time ended campaign with 29 goals watch video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे