एफ1 में शीर्ष पर चल रहे वर्स्टापेन ने फ्रैंच ग्रां प्री जीती

By भाषा | Published: June 20, 2021 08:49 PM2021-06-20T20:49:50+5:302021-06-20T20:49:50+5:30

F1 topper Verstappen wins French Grand Prix | एफ1 में शीर्ष पर चल रहे वर्स्टापेन ने फ्रैंच ग्रां प्री जीती

एफ1 में शीर्ष पर चल रहे वर्स्टापेन ने फ्रैंच ग्रां प्री जीती

ला कास्टेले (फ्रांस), 20 जून (एपी) फार्मूला वन चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मैक्स वर्स्टापेन ने अंतिम लैप से पहले लुईस हैमिल्टन को पछाड़ते हुए फ्रैंच ग्रां प्री जीत ली और खिताब के अपने प्रतिद्वंद्वी पर 12 अंक की बढ़त बना ली।

वर्स्टापेन डीआरएस प्रणाली का इस्तेमाल कर 52 लैप में हैमिल्टन के बराबर पहुंच गये और सत्र की तीसरी रेस जीतने के लिये उन्हें पीछे छोड़ दिया। यह वर्स्टापेन के करियर का 13वां खिताब है।

सबसे तेज लैप के लिये बोनस अंक ने रेड बुल के लिये दिन शानदार बना दिया जिसने कभी भी पॉल रिकार्ड सर्किट में मर्सिडीज को नहीं पछाड़ा था।

वर्स्टापेन के 131 अंक हैं जबकि हैमिल्टन के सात रेस में 119 अंक हैं।

रेड बुल के सर्गियो पेरेज ने वालटेरी बोटास को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया जिसे रेड बुल ने कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप में बढ़त मजबूत कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: F1 topper Verstappen wins French Grand Prix

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे