मनु भाकर ने किया दिल्ली विश्वविद्यालय में अप्लाई, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का दिया प्रमाण

By भाषा | Published: July 1, 2019 08:30 PM2019-07-01T20:30:32+5:302019-07-01T20:30:32+5:30

CWG gold medalist Manu Bhaker applies to DU | मनु भाकर ने किया दिल्ली विश्वविद्यालय में अप्लाई, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का दिया प्रमाण

मनु भाकर ने किया दिल्ली विश्वविद्यालय में अप्लाई, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का दिया प्रमाण

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल कोटा से स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया है। आईएसएसएफ विश्व कप में कई स्वर्ण पदक जीतने वाली 17 साल की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि अपने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के दम पर वह सीधे प्रवेश की पात्र है और अपने पसंद के कॉलेज तथा पाठ्यक्रम का चयन कर सकती है। उन्होंने कहा कि मनु ने अपने आवेदन के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का प्रमाण पत्र दिया है।

इस खबर पर मनु की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय में बिना ट्रायल के सीधे प्रवेश दिया जाएगा।

Web Title: CWG gold medalist Manu Bhaker applies to DU

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे