Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे ये खिलाड़ी, जानें क्यों चर्चा में

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2022 02:59 PM2022-08-08T14:59:08+5:302022-08-08T15:00:20+5:30

Commonwealth Games 2022: गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने कमाल कर दिया। 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था।

Commonwealth Games 2022 Sharath Kamal, Nikhat Zareen India's flagbearers CWG closing ceremony | Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे ये खिलाड़ी, जानें क्यों चर्चा में

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। (file photo)

Highlightsराष्ट्रमंडल खेलों में उनके 12 पदक हो गए हैं। निकहत जरीन 2024 पेरिस ओलंपिक तक इसी 50 किग्रा वजन वर्ग में मुक्केबाजी करती रहेंगी।निकहत ने 52 किग्रा से वजन घटाकर 50 किग्रा किया है।

Commonwealth Games 2022: भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करके राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया और मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

पिछली बार गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने कमाल कर दिया। वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका कम से कम रजत पदक पक्का हो गया जिससे राष्ट्रमंडल खेलों में उनके 12 पदक हो गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में फ्लाई लाइटवेट चैम्पियन बनीं निकहत जरीन 2024 पेरिस ओलंपिक तक इसी 50 किग्रा वजन वर्ग में मुक्केबाजी करती रहेंगी। निकहत ने 52 किग्रा से वजन घटाकर 50 किग्रा किया है। मई में उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप 52 किग्रा में ही जीती थीं।

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। चालीस वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया।

उन्हें अभी पुरुष एकल के स्वर्ण पदक मैच में खेलना है। दूसरी तरफ जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय दल प्रमुख राजेश भंडारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।’’ ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।

Web Title: Commonwealth Games 2022 Sharath Kamal, Nikhat Zareen India's flagbearers CWG closing ceremony

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे