Commonwealth Games 2022: पुरुष हॉकी टीम और राष्ट्रमंडल स्वर्ण के बीच ऑस्ट्रेलिया दीवार, भारत को 7-0 से हराया, रजत पदक से संतोष

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2022 06:49 PM2022-08-08T18:49:16+5:302022-08-08T18:55:08+5:30

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और एकतरफा फाइनल में विश्व चैम्पियन टीम के हाथों 0-7 से शर्मनाक हार के बाद उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Commonwealth Games 2022 India wins Silver in Men's Hockey finals with Australia 7-0 | Commonwealth Games 2022: पुरुष हॉकी टीम और राष्ट्रमंडल स्वर्ण के बीच ऑस्ट्रेलिया दीवार, भारत को 7-0 से हराया, रजत पदक से संतोष

भारतीय टीम को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Highlights2010 और 2014 में भारत ने रजत पदक जीते हैं।ऑस्ट्रेलिया ने फिर से टीम इंडिया को मात दे दी। महिला टीम को कांस्य पदक मिला था।

Commonwealth Games 2022: ऑस्ट्रेलिया ने फिर से टीम इंडिया को मात दे दी। भारतीय टीम को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला टीम को कांस्य पदक मिला था।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 की कड़वीं यादें हॉकी प्रेमियों के जेहन में फिर ताजा हो गई जब फाइनल में आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 8 . 0 से हराया था। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में छह में से एक भी बार स्वर्ण नहीं जीता है। फिर से टीम ने फैंस का दिल तोड़ दिया।

इन खेलों में 1998 में हॉकी को शामिल किया गया, जिसके बाद से 2010 और 2014 में भारत ने रजत पदक जीते हैं। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने सभी स्वर्ण अपने नाम किये हैं। लीग चरण में अपराजेय और पूल में शीर्ष रहने वाली भारतीय टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं दिखी। फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल नहीं था और डिफेंस को ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। कप्तान मनप्रीत सिंह को कंधे में लगी चोट ने भारत का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित किया।

आस्ट्रेलिया के लिये ब्लैक गोवर्स, नाथन एफराम्स, जैकब एंडरसन, टॉम विकहैम और फिन ओजिलवी ने गोल दागे। राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 में हॉकी को शामिल किये जाने के बाद से सभी सात स्वर्ण आस्ट्रेलिया ने जीते हैं। भारत ने 2010 में दिल्ली और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक ही जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में हालांकि 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत थी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को और आस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। गोलकीपर पी आर श्रीजेश की अगुवाई में भारतीय रक्षापंक्ति काफी मजबूत है।

Web Title: Commonwealth Games 2022 India wins Silver in Men's Hockey finals with Australia 7-0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे