Commonwealth Games 2022: घाना को 11-0 से हराने के बाद पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा, कल वेल्स से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2022 08:50 PM2022-08-03T20:50:13+5:302022-08-03T20:51:55+5:30

Commonwealth Games 2022:  इंग्लैंड से 4- 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी।

Commonwealth Games 2022 India beat Canada 8-0 in a Pool B match of Men's hockey Ghana 11-0 clashes wales | Commonwealth Games 2022: घाना को 11-0 से हराने के बाद पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा, कल वेल्स से टक्कर

भारत के लिये आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दो दो जबकि गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और अमित रोहिदास ने एक एक गोल दागा। (file photo)

Highlightsटीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये।दूसरे क्वार्टर में दो, तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही।

Commonwealth Games 2022: आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में बुधवार को कनाडा को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल का दावा पुख्ता कर लिया। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये।

दूसरे क्वार्टर में दो , तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही। भारत के लिये आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दो दो जबकि गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और अमित रोहिदास ने एक एक गोल दागा।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अनुशासनहीन प्रदर्शन का खामियाजा इंग्लैंड से 4- 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी। तब मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की थी। अब भारत को बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलना है। 

Web Title: Commonwealth Games 2022 India beat Canada 8-0 in a Pool B match of Men's hockey Ghana 11-0 clashes wales

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे