Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल में 22 स्वर्ण सहित 61 पदक, हॉकी में रजत के साथ अभियान खत्म, यहां देखें टॉप टेन देश की स्थिति
By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2022 08:03 PM2022-08-08T20:03:33+5:302022-08-08T21:28:38+5:30
Commonwealth Games 2022: भारत ने 61 पदक के साथ पदक तालिका में चौथे सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में अपना CWG 2022 समाप्त किया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण पदक, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते।
Commonwealth Games 2022: भारत ने सोमवार को बर्मिंघम में अपना राष्ट्रमंडल खेल 2022 अभियान 61 पदकों के साथ पूरा किया। राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और रजत पदक के साथ भारतीय टीम ने अभियान समाप्त किया।
CWG 2022: PV Sindhu hopes to meet PM Modi soon after her gold medal win
— ANI Digital (@ani_digital) August 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/B4N87cSHoT#PVSindhu#CWG2022#badmintonpic.twitter.com/SHnJzV0JiB
कब कितने मिले स्वर्ण पदकः
2002, मैनचेस्टर - 30
2006, मेलबर्न - 22
2010, नई दिल्ली - 38
2018, गोल्ड कोस्ट - 26
2022, बर्मिंघम - 22 स्वर्ण...
India finish fourth in the medal tally with 22 Gold, 16 Silver and 23 Bronze medals with a total of 61 medals in the Birmingham #CommonwealthGames2022pic.twitter.com/R6273iaeA7
— ANI (@ANI) August 8, 2022
भारत ने 61 पदक के साथ पदक तालिका में चौथे सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में अपना CWG 2022 समाप्त किया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण पदक, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। 2010 में दिल्ली में अपने घरेलू खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जहां उसने 101 पदक जीते थे।
CWG 2022: We all live and play for this moment, says Chirag Shetty on winning gold
— ANI Digital (@ani_digital) August 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/9dpWFtlAHn#CWG22#ChiragShetty#GoldMedalpic.twitter.com/U1Ot6jaUHo
2010, नई दिल्ली - 101 पदक
2014, ग्लासगो - 64 पदक
2018, गोल्ड कोस्ट - 66 पदक
2022, बर्मिंघम - 61 पदक।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी खिलाड़ी को बधाई दी। पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। इन खेलों के आखिरी दिन भारत के लिए बैडमिंटन महिला एकल में पीवी सिंधु, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन ने स्वर्ण जीता। टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने स्वर्ण जबकि जी साथियान ने कांस्य जीता तो वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
From the very beginning, I was feeling that I can do well & didn't put too much pressure on myself. India's national anthem being played after PV Sindhu's win motivated me a lot. It was a proud moment when the same happened after my victory: Lakshya Sen on winning Gold in #CWG22pic.twitter.com/hOHNEP0nNk
— ANI (@ANI) August 8, 2022
राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका
क्रम संख्या देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 आस्ट्रेलिया 67 57 54 178
2 इंग्लैंड 57 66 53 176
3 कनाडा 26 32 34 92
4 भारत 22 16 23 61
5 न्यूजीलैंड 20 12 17 49
6 स्कॉटलैंड 13 11 27 51
7 नाइजीरिया 12 9 14 35
8 वेल्स 8 6 14 28
9 दक्षिण अफ्रीका 7 9 11 27
10 मलेशिया 7 8 8 23
11 उत्तरी आयरलैंड 7 7 4 18
12 जमैका 6 6 3 15
13 केन्या 6 5 10 21
14 सिंगापुर 4 4 4 12
15 त्रिनिदाद और टोबैगो 3 2 1 6
16 युगांडा 3 0 2 5
17 साइप्रस 2 3 6 11
18 पाकिस्तान 2 3 3 8
19 समोआ 1 4 0 5
20 बारबाडोस 1 1 1 3
20 कैमरून 1 1 1 3
20 जाम्बिया 1 1 1 3
23 ग्रेनाडा 1 1 0 2
23 बहामास 1 1 0 2
25 बरमूडा 1 0 1 2
26 ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड 1 0 0 1
27 मॉरीशस 0 3 2 5
28 घाना 0 2 3 5
29 फिजी 0 2 2 4
30 मोज़ाम्बिक 0 2 1 3
31 श्रीलंका 0 1 3 4
32 तंजानिया 0 1 2 3
33 बोत्सवाना 0 1 1 2
33 ग्वेर्नसे 0 1 1 2
35 डोमिनिका 0 1 0 1
35 पापुआ न्यू गिनी 0 1 0 1
35 सेंट लूसिया 0 1 0 1
35 जाम्बिया 0 1 0 1
39 नामीबिया 0 0 4 4
40 माल्टा 0 0 1 1
40 नौरू 0 0 1 1
40 नियू 0 0 1 1
40 वानुअतु 0 0 1 1...