Commonwealth Games 2022: अचंता शरत कमल ने किया धमाल, टेबल टेनिस में स्वर्ण जीता, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक संख्या 13

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2022 06:16 PM2022-08-08T18:16:47+5:302022-08-08T18:30:35+5:30

Commonwealth Games 2022: गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था।

Commonwealth Games 2022 Achanta Sharath Kamal wins Gold in Men's Single Finals in Table Tennis Medal No 13 in cwg | Commonwealth Games 2022: अचंता शरत कमल ने किया धमाल, टेबल टेनिस में स्वर्ण जीता, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक संख्या 13

भारत के लिए 22वां गोल्ड जीत लिया।

Highlightsशरत कमल और जी साथियान ने पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।शरत कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। शरत कमल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किए।

Commonwealth Games 2022: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल टेबल टेनिस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में उनके 13 पदक हो गए हैं। भारत के लिए 22वां गोल्ड जीत लिया।

पिछली बार गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले शरत कमल और जी साथियान ने पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। बर्मिंघम खेलों में चार पदक जीते।

कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4 -1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य साथियान ज्ञानशेखर ने जीता। पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की। शरत की विश्व रैंकिंग 39वीं है जबकि पिचफोर्ड 20वें स्थान पर काबिज हैं। 

शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। चालीस वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया।

भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने एक बयान में कहा ,‘यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अचंता शरत कमल और निकहत जरीन हमारे ध्वजवाहक होंगे।’ उन्होंने कहा ,‘शरत ने इतने साल में टेबल टेनिस की शानदार सेवा की है और राष्ट्रमंडल खेलों में उसके पदक इसका सबूत है।

वहीं जरीन मौजूदा विश्व चैम्पियन और स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने कइयों को खासकर भारत में युवा लड़कियों को प्रेरित किया है।’ भारतीय दल प्रमुख राजेश भंडारी ने कहा, ‘‘निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।’’ ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे। 

Web Title: Commonwealth Games 2022 Achanta Sharath Kamal wins Gold in Men's Single Finals in Table Tennis Medal No 13 in cwg

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे