शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त

By भाषा | Published: July 29, 2021 10:21 PM2021-07-29T22:21:53+5:302021-07-29T22:21:53+5:30

Chess World Cup: Vidit Gujrathi loses to Duda, Indian challenge ends | शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त

शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त

सोच्चि (रूस), 29 जुलाई ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती के गुरुवार को पुरुष क्वार्टर फाइनल में यान क्रिस्टॉफ डुडा से हारने के साथ ही भारत की फिडे शतरंज विश्व कप में चुनौती भी समाप्त हो गयी।

यह 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दूसरी बाजी में पोलैंड के खिलाड़ी से 50 चाल में हार गया। इन दोनों के बीच पहली बाजी बुधवार को बराबरी पर छूटी थी।

यह पहला अवसर था जबकि गुजराती विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

डुडा सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन से भिड़ेंगे जिन्होंने फ्रांस के एटीने बैकरोट को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chess World Cup: Vidit Gujrathi loses to Duda, Indian challenge ends

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे