विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: भारती कांस्य पदक का मुकाबला हारी, खाली हाथ लौटेगी महिला टीम

By भाषा | Published: August 16, 2019 10:29 PM2019-08-16T22:29:42+5:302019-08-16T22:29:42+5:30

भारती बघेल 3-1 से बढ़त हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को किर्गीस्तान की नुराइदा अनारकुलोवा से हार गयी।

Bharti loses bronze bout at junior Worlds, Indian women to return empty-handed | विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: भारती कांस्य पदक का मुकाबला हारी, खाली हाथ लौटेगी महिला टीम

विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: भारती कांस्य पदक का मुकाबला हारी, खाली हाथ लौटेगी महिला टीम

टालिन (एस्तोनिया), 16 अगस्त। भारती बघेल 3-1 से बढ़त हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को किर्गीस्तान की नुराइदा अनारकुलोवा से हार गयी, जिससे भारतीय महिला टीम को विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में तीन साल में पहली बार खाली हाथ लौटना होगा।

भारती ने 57 किग्रा के इस मुकाबले में आक्रामक रवैया अपनाया और उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली। पहले पीरियड के बाद वह 2-1 से बढ़त पर थी। उन्होंने इसके बाद अपने खाते में एक और अंक जोड़ा लेकिन नुराइदा ने इसके बाद शानदार वापसी करके स्कोर 3-3 से बराबर किया।

नुराइदा ने आखिरी अंक बनाया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया। पूजा के पास भी पदक की दौड़ में पहुंचने का मौका था लेकिन वह रेपेचेज में उज्बेकिस्तान की शोखिदा अखमेदोवा से 1-6 से हार गयी। इस साल केवल भारती और अंशु मलिक ही पदक दौर में पहुंची थी।

पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन में दो बार के पदक विजेता सजन भानवाल 77 किग्रा में ईरान के मोहम्मद अजीज से 3-7 से हार गये लेकिन वह कांस्य की दौड़ में बने हुए हैं। इसी तरह से सुनील कुमार (87 किग्रा) और अवेश कुमार (130 किग्रा) को भी रेपशेज दौर में खेलना होगा।

Web Title: Bharti loses bronze bout at junior Worlds, Indian women to return empty-handed

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे