एशियाई युवा मुक्केबाजी: भारतीय महिलाओं को 5 स्वर्ण, पुरुषों को 2 रजत

By भाषा | Published: November 17, 2019 03:48 PM2019-11-17T15:48:34+5:302019-11-17T15:48:34+5:30

पुरुष वर्ग में सेलाय साय (49 किग्रा) और अंकित नरवाल (60 किग्रा) को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते।

Asian Youth Boxing Championship: Indian Women Clinch Five Gold, Men Get Two Silver | एशियाई युवा मुक्केबाजी: भारतीय महिलाओं को 5 स्वर्ण, पुरुषों को 2 रजत

एशियाई युवा मुक्केबाजी: भारतीय महिलाओं को 5 स्वर्ण, पुरुषों को 2 रजत

फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पांचों महिला मुक्केबाजों ने रविवार को यहां एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुषों ने दो रजत पदक हासिल किए। नाओरेम चानू (51 किग्रा), विंका (64 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), पूनम (54 किग्रा) और सुषमा (81 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष वर्ग में सेलाय साय (49 किग्रा) और अंकित नरवाल (60 किग्रा) को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। अरुणधति चौधरी (69 किग्रा), कोमलप्रीत कौर (81 किग्रा से अधिक), जास्मिन (57 किग्रा), सतेंदर सिंह (91 किग्रा) और अमन (91 किग्रा से अधिक) ने कांस्य पदक जीते। भारत के लिए दिन की शुरुआत सेलाय ने की जिन्हें फाइनल में कजाखस्तान के बाजरबे उलु मुखामेदसेफी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

नरवाल भी इसके बाद जापान के रेइतो सुतसुमे से हार गए। पूनम ने चीन की वेइकी काइ को हराकर भारत के स्वर्ण पदकों का खाता खोला जबकि सुषमा ने कजाखस्तान की बाकितझानकिजी को हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया। नाओरेम चानू ने फाइनल में कजाखस्तान की अनेल बर्किया को हराया। विंका ने चीन की हेनी नुआताइली को हराकर चौथा स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला जबकि सनामाचा चानू ने उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा को हराकर देश के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता।

Web Title: Asian Youth Boxing Championship: Indian Women Clinch Five Gold, Men Get Two Silver

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे