एशियन पैरा गेम्स: संदीप ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, भारत को तीन गोल्ड सहित कुल 11 पदक

By भाषा | Published: October 9, 2018 09:10 AM2018-10-09T09:10:15+5:302018-10-09T09:10:15+5:30

भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में सोमवार को तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीते।

Asian Para Games 2018: Javelin thrower Sandeep Chaudhary create world record | एशियन पैरा गेम्स: संदीप ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, भारत को तीन गोल्ड सहित कुल 11 पदक

एशियन पैरा गेम्स: संदीप ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकॉर्ड

जकार्ता, 9 अक्टूबर। भारत ने एशियाई पैरा खेलों में सोमवार को तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीते, जिनमें भाला फेंक के एथलीट संदीप चौधरी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गया सोने का तमगा भी शामिल है। संदीप ने पुरुषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करके भारत को इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत को दो अन्य स्वर्ण पदक मध्यम दूरी की धाविका राजू रक्षिता (महिलाओं की टी11 1500 मीटर दौड़) और तैराक जाधव सुयेश नारायणन (पुरुषों की एस7 50 मीटर बटरफ्लाई) ने दिलाए।

संदीप ने अपने तीसरे प्रयास में 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने एफ44 में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड चीन के मिंगजी गाओ (59.82 मीटर) के नाम था जो उन्होंने 1980 में बनाया था। वह एफ 42.44 / 61.64 वर्ग के खिलाड़ी हैं जो पैरों की लंबाई में विकार, मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित है।

रियो पैरालंपिक 2016 की रजत पदक विजेता दीपा मलिक ने महिलाओं की एफ53-54 भाला फेंक में 10.15 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 

पैरा एथलीटों ने दो रजत पदक भी जीते। रम्या षणमुगम ने महिलाओं की एफ46 भाला फेंक तथा राधा वेंकटेश ने महिलाओं की टी12-13 1500 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। 

तैराकी में नारायण के स्वर्ण के अलावा भारत ने तीन कांस्य पदक भी हासिल किये। पैरा पावरलिफ्टिंग में 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सकीना खातून ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता जबकि निशानेबाज पैरा खेल में भी भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। 

भारत के नाम पर अब तीन स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक सहित 16 पदक दर्ज हो गए हैं और वह पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। भारत ने रविवार को दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था। 

चीन 35 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद दक्षिण कोरिया का नंबर आता है जिसनमें 14 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं। 

Web Title: Asian Para Games 2018: Javelin thrower Sandeep Chaudhary create world record

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे