Asian Para Games 2018: भारत का शानदार प्रदर्शन, 72 मेडल जीतते हुए रचा इतिहास

By भाषा | Published: October 13, 2018 04:50 PM2018-10-13T16:50:49+5:302018-10-13T16:53:13+5:30

Asian Para Games 2018: भारत ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 मेडल के साथ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Asian Para Games 2018: India record best ever show with 72 medals | Asian Para Games 2018: भारत का शानदार प्रदर्शन, 72 मेडल जीतते हुए रचा इतिहास

दीपा मलिका ने एशियन पैरा गेम्स 2018 में जीते दो मेडल

जकार्ता, 13 अक्टूबर: भारत ने शनिवार को दो और स्वर्ण, कुछ रजत और कुछ कांस्य पदक अपने नाम कर 2018 एशियाई पैरा खेलों में कुल 72 पोडियम स्थान से अभियान समाप्त किया। भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा। वर्ष 2014 में पिछले चरण में भारत ने 33 पदक अपने नाम किये थे जिनमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे। 

पुरुषों के एकल एसएल3 क्लास बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19 15-21 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पैरा शटलर तरुण ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। उन्होंने पुरुष एकल एसएल4 क्लास में चीन के युयांग गाओ को 21-16 21-6 से शिकस्त दी। 

चीन 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य हासिल कर तालिका में शीर्ष पर था जबकि दक्षिण कोरिया (53 स्वर्ण, 25 रजत और 47 कांस्य) और ईरान (51, 42, 43) उसके बाद रहे। 

Web Title: Asian Para Games 2018: India record best ever show with 72 medals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे