ओलंपिक शुरू होने से एक दिन पहले तोक्यो में कोविड-19 के करीब 2000 मामले
By भाषा | Published: July 22, 2021 07:50 PM2021-07-22T19:50:57+5:302021-07-22T19:50:57+5:30
तोक्यो, 22 जुलाई (एपी) तोक्यो में गुरूवार को पिछले छह महीने से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किये जबकि एक दिन बाद ओलंपिक खेल शुरू होंगे।
इससे ओलंपिक खेलों के दौरान संक्रमण की स्थिति खराब होने की चिंता बढ़ गयी हैं।
गुरूवार को 1,979 नये मामले दर्ज किये गये जो 15 जनवरी को दर्ज किये गये सर्वाधिक 2,044 मामलों के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं।
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 12 जुलाई को तोक्यो में 22 अगस्त तक कोरोना आपात स्थिति लगायी थी लेकिन इसके बावजूद तब से रोज के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
जापान में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद करीब 853,000 मामले सामने आये हैं और 15,100 लोग जान गंवा चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।