न्यूजीलैंड के चाय के विश्राम तक बिना किसी नुकसान के 36 रन
By भाषा | Published: June 20, 2021 08:39 PM2021-06-20T20:39:04+5:302021-06-20T20:39:04+5:30
साउथम्पटन, 20 जून न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन रविवार को यहां भारत के 217 रन के जवाब में चाय के विश्राम तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाये।
बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन भी 64.4 ओवर ही फेंके जा सके थे। चाय के विश्राम के समय टॉम लैथम 17 और डेवोन कॉनवे 18 रन पर खेल रहे थे।
भारत ने इससे पहले सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और 71 रन जोड़कर बाकी बचे सात विकेट गंवा दिये। न्यूजीलैंड अभी भारत से 181 रन पीछे है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।