महाराष्ट्र: सड़क हादसे में संतबाबा प्रेम सिंह जी निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2019 05:54 PM2019-10-19T17:54:01+5:302019-10-19T17:54:01+5:30
मिली जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले उनसे मिलने आए सांसद प्रताप पाटील चिखलीकर के साथ बाबाजी ने चर्चा की थी।
महाराष्ट्र के नांदेड़ के समीपस्थ मुगट स्थित श्री गुरुद्वारा मातासाहब के जत्थेदार संतबाबा प्रेम सिंहजी (89) का आज (19 अक्टूबर) दोपहर सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनका सेवादार गगू सिंह भी गंभीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले उनसे मिलने आए सांसद प्रताप पाटील चिखलीकर के साथ बाबाजी ने चर्चा की थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 20 अक्टूबर को दोपहर किया जाएगा।
बता दें कि उनकी गाड़ी का एक स्कूली बस से जा टकरा गई। संतबाबा प्रेम सिंहजी के निधन के बाद उनके भक्तों को बेहद दुख पहुंचा।