महाराष्ट्र में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, दर्शन के बाद लौट रहे थे घर

By भाषा | Published: November 8, 2019 01:32 PM2019-11-08T13:32:54+5:302019-11-08T13:32:54+5:30

Maharashtra road accident 5 people dead | महाराष्ट्र में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, दर्शन के बाद लौट रहे थे घर

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, दर्शन के बाद लौट रहे थे घर

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार (आठ नवंबर) को तड़के हुए एक सड़क हादसे में कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ श्रद्धालु पंढरपुर से एक निजी वाहन में सवार होकर आ रहे थे। उनका वाहन तेज रफ्तार से चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसा यहां से 355 किमी दूर संगोला तालुका के मंजरी गांव में पंढरपुर मार्ग पर हुआ।

उन्होंने बताया कि पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायलों को सोलापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर में दर्शन करने के बाद कर्नाटक के बेलागावी स्थित अपने घर लौट रहे थे। 

Web Title: Maharashtra road accident 5 people dead

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे