महाराष्ट्र: बाढ़ की वजह से विदर्भ के 18 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Published: August 31, 2020 01:28 AM2020-08-31T01:28:00+5:302020-08-31T01:28:00+5:30

नागपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने कहा कि रविवार शाम तक पांच जिलों के 148 प्रभावित गांवों के 18,261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Maharashtra: More than 18 thousand people of Vidarbha were evacuated to safer places due to floods | महाराष्ट्र: बाढ़ की वजह से विदर्भ के 18 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsनागपुर के अलावा पूर्वी विदर्भ के गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिले में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई।विदर्भ क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए 83 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

नागपुर: 30 अगस्त (भाषा) पिछले दो दिनों से जारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा होने के बाद महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के कुछ जिलों और नागपुर के कई स्थानों से 18,000 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागपुर के अलावा पूर्वी विदर्भ के गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिले में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई। नागपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने कहा कि रविवार शाम तक पांच जिलों के 148 प्रभावित गांवों के 18,261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रभावित लोगों के लिए 83 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार के मंत्री नितिन राउत ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने ट्वीट करके कहा कि वह पूर्वी विदर्भ में बाढ़ की स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं। भाषा शफीक सुभाष सुभाष

Web Title: Maharashtra: More than 18 thousand people of Vidarbha were evacuated to safer places due to floods

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे