महाराष्ट्रः अकोला में जमीन अधिग्रहण का मुआवजे नहीं मिलने पर पांच किसानों ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर
By भाषा | Published: August 5, 2019 06:37 PM2019-08-05T18:37:32+5:302019-08-05T18:37:32+5:30
महाराष्ट्र के अकोला में किसान अपर कलेक्टर नरेंद्र लोनकर से मिलने कलेक्टरेट आए थे और राजमार्ग चौड़ा करने के कार्य के लिए अधिग्रहित अपनी जमीन के लिए जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
महाराष्ट्र के अकोला में राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित किए जाने के बाद मुआवजा मिलने में देरी से तंग आकर यहां जिला कलेक्ट्रेटमें पांच किसानों ने सोमवार को जहर खा लिया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि कीटनाशक खाने के बाद एक महिला समेत पांच किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किसान अपर कलेक्टर नरेंद्र लोनकर से मिलने कलेक्टरेट आए थे और राजमार्ग चौड़ा करने के कार्य के लिए अधिग्रहित अपनी जमीन के लिए जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में ही किसानों ने जहर खा लिया।