Maharashtra Assembly Election 2019: चुनाव में खर्च होंगे 913 करोड़ रुपये, पहले से ही 4.71 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 22, 2019 10:55 AM2019-09-22T10:55:58+5:302019-09-22T10:55:58+5:30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में 288 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।

Maharashtra Assembly Election 2019: Rs 913 crore will be spent in elections, the state already in debt of 4.71 lakh crores | Maharashtra Assembly Election 2019: चुनाव में खर्च होंगे 913 करोड़ रुपये, पहले से ही 4.71 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य

Maharashtra Assembly Election 2019: चुनाव में खर्च होंगे 913 करोड़ रुपये, पहले से ही 4.71 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने होंगे, जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में 913 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य पहले से ही  4.71 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार ने अपने वार्षिक बजट में इस खर्च के लिए प्रावधान किया है। बताया जा रहा है कि खर्च बढ़ने की उम्मीद है, जैसा कि 2014 के विधानसभा चुनावों के में देखा गया था, जिसमें 421 करोड़ रुपये के शुरुआती प्रावधान के मुकाबले 793 करोड़ का खर्च आया था।

बता दें कि राज्य सरकार ने इस साल के बजट में 1,754 करोड़ का बजटीय आवंटन किया था, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए 841 करोड़ शामिल थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव का खर्च केंद्र द्वारा राज्य को दिया जाता है।

मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है। राज्य में 8.94 करोड़ से मतदाता हैं। महाराष्ट्र चुनाव में 1.8 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में 288 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। भाजपा को पहली बार इतनी सीटें हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि किसी समय भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना यहां दूसरे स्थान पर रही।

Web Title: Maharashtra Assembly Election 2019: Rs 913 crore will be spent in elections, the state already in debt of 4.71 lakh crores

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे