लोकसभा चुनाव 2019: बागी हो गए मिलिंद देवड़ा नहीं कर रहें कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 23, 2019 09:12 AM2019-03-23T09:12:34+5:302019-03-23T09:12:34+5:30

संयज निरुपम अपने 2014 के उत्तर मुंबई निर्वाचन क्षेत्र की बजाय उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट चाहते हैं।

Lok Sabha Elections 2019: Milind Deora not campaign for Congress in maharashtra lok sabha election! | लोकसभा चुनाव 2019: बागी हो गए मिलिंद देवड़ा नहीं कर रहें कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार!

लोकसभा चुनाव 2019: बागी हो गए मिलिंद देवड़ा नहीं कर रहें कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार!

मनोहर कुंभेजकर 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मिलिंद देवड़ा बागी हो गए हैं और पिछले चार दिनों से चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से मांग की है कि पहले मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की टिकट का फैसला किया जाए। इसके लिए वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने देवड़ा को दक्षिण मुंबई से टिकट दिया है। लेकिन देवड़ा की मांग है कि पहले निरुपम की टिकट का फैसला किया जाए। यह जानकारीय विश्सनीय सूत्रों ने 'लोकमत समाचार' को दी। 

निरुपम अपने 2014 के उत्तर मुंबई निर्वाचन क्षेत्र की बजाय उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट चाहते हैं। निरुपम का मंसूबा था कि उत्तर मुंबई से अन्य लोगों को टिकट दिया जाए। उसके बाद उनको खुद ब खुद उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिल जाएगी। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने निरुपम द्वारा उत्तर मुंबई के उम्मीदवार के रुप में सुझाए गए। 

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे, अश्विनी जोशी, अभिनेता कृष्णा अभिषेक, मुंबई महानगरपालिका के पूर्व विरोधी पक्ष नेता प्रवीण छेड़ा और मुंबई कांग्रेस चार्टर्ड अकाउंट सेल के अध्यक्ष शेखर वैष्णव के नामों को नकार दिया था। निरुपम ने ऐन चुनाव के मुहाने पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में न लेते हुए मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी खी घोषणा कर दी और अपनी मर्जी के 24 लोगों को शामिल कर लिया। 

देवड़ा का कहना है कि यदि कैप्टन ही उत्तर मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा तो भाजपा को बैठे बिठाए हमला करने का मौका मिल जाएगा। वह चुनाव प्रचार के दौरान कहेगी कि मुंबई कांग्रेस के पास उत्तर मुंबई से कोई उम्मीदवार ही नहीं है। इसका असर चुनाव परिणाम पर भी पड़ेगा।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Milind Deora not campaign for Congress in maharashtra lok sabha election!