लोकसभा चुनाव 2019ः बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र से गडकरी, सुजय विखे पाटिल शामिल

By भाषा | Published: March 22, 2019 05:07 AM2019-03-22T05:07:05+5:302019-03-22T05:07:05+5:30

Lok Sabha Elections 2019: Gadkari, Sujay Vika Patil from Maharashtra, among the first list of BJP candidates | लोकसभा चुनाव 2019ः बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र से गडकरी, सुजय विखे पाटिल शामिल

लोकसभा चुनाव 2019ः बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र से गडकरी, सुजय विखे पाटिल शामिल

मुम्बई, 21 मार्चः लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को घोषित भाजपा की पहली सूची में महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में नितिन गडकरी, सुभाष भामरे और हंसराज अहीर शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भी शामिल हैं।

भाजपा की पहली सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख और दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे और राज्य भाजपा नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू रक्षा खडसे शामिल हैं। राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहब दानवे जालना सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र से दो मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया।

नागपुर से टिकट मिलने पर नितिन गडकरी ने पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'पार्टी ने फिर एक बार नागपुर से प्रत्याशी चुना है इसके लिए आभार। नागपुर की जनता के स्नेह और विश्वास के दम पर रेकॉर्ड मतों से हमारी जीत होगी और केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी, यह भरोसा है।'


अहमदनगर सीट से सांसद दिलीप गांधी की जगह सुजय विखे पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने लातूर से सांसद सुनील गायकवाड़ की जगह सुधाकर श्रृंगारे को टिकट दिया है।

त चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी। देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Gadkari, Sujay Vika Patil from Maharashtra, among the first list of BJP candidates