भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जनः महाराष्ट्र में 6 लोग डूबे, गुजरात में डूबे थे 10

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2019 07:50 PM2019-09-12T19:50:03+5:302019-09-12T20:27:16+5:30

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि सूचना है कि महाराष्ट्र में भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कम से कम छह लोग डूब गए हैं।

Immersion of idols of Lord Ganesha: 6 people drowned in Maharashtra, 10 drowned in Gujarat | भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जनः महाराष्ट्र में 6 लोग डूबे, गुजरात में डूबे थे 10

शहर के 129 स्थानों में प्रतिमाएं विसर्जित हुई।

Highlightsगुरुवार को शहर में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और प्रमुख यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।

महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गुरुवार को शहर में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और प्रमुख यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की गई।

इस बीच खबर है कि भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कम से कम छह लोग डूब हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि सूचना है कि महाराष्ट्र में भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कम से कम छह लोग डूब गए हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। कल यानि गुरुवार को अनंत चतुर्दशी है। शहर के 129 स्थानों में प्रतिमाएं विसर्जित हुई। इनमें चौपाटी, शिवाजी पार्क,जूहू,अक्सा, वर्सोवा आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख विसर्जन में लाखों मुंबईवासियों के शामिल होने की संभावना है।

गुजरात में गणपति विसर्जन के बाद 10 लोग नदी में डूबे

गुजरात में अरावली और खेड़ा जिलों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। छह लोगों की मौत अरावली जिले के धानसुरा तालुक में खादोल गांव के वात्रक नदी में डूबने से शुक्रवार शाम को हुई। वहीं चार की मौत खेड़ा जिले में मोहर नदी में डूबने से हुई।

खादोल में कई लोग प्रतिमा विसर्जन के बाद शुक्रवार शाम में नहाने गए थे, उनमें से छह की डूबने से मौत हो गई। वहीं खेड़ा जिले के कपादवंज शहर में मोहर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। 

 

Web Title: Immersion of idols of Lord Ganesha: 6 people drowned in Maharashtra, 10 drowned in Gujarat

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे