मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी, पवार के गढ़ में बोले सीएम फड़नवीस

By भाषा | Published: September 14, 2019 08:37 PM2019-09-14T20:37:14+5:302019-09-14T20:37:14+5:30

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

I am sure some people will not sleep properly tonight, said CM Fadnavis in Pawar's stronghold | मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी, पवार के गढ़ में बोले सीएम फड़नवीस

फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राकांपा की तरह सत्ता का नशा हमारे सिर पर नहीं चढ़ा है

Highlightsफड़नवीस ने अपने दौर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बारामती में उनका जोरदार स्वागत हुआ।बारामती को राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान ‘महा जनादेश यात्रा’ के तीसरे चरण के तहत शनिवार को पुणे जिले की कई तहसीलों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

फड़नवीस ने अपने दौर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बारामती में उनका जोरदार स्वागत हुआ। बारामती को राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी।’’

चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को जिम्मेदार ठहराने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस-राकांपा ने 2004 और 2009 में (जब ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था) जीत दर्ज की थी। क्या उस समय ईवीएम अच्छी थी?"

फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राकांपा की तरह सत्ता का नशा हमारे सिर पर नहीं चढ़ा है क्योंकि हमने लोगों के सेवक के रूप में काम किया है। ये दोनों दल अभी और 25 वर्षों तक सत्ता में नहीं आयेंगे।’’ 

Web Title: I am sure some people will not sleep properly tonight, said CM Fadnavis in Pawar's stronghold

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे