कोरोना वायरस: नागपुर में आज दो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए, महाराष्ट्र में कुल 180 मामले, 5 लोगों की मौत

By फहीम ख़ान | Published: March 28, 2020 11:47 AM2020-03-28T11:47:17+5:302020-03-28T11:47:17+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (180) और केरल (173) में सामने आए हैं.

Corona virus: Two people were infected with Kovid-19 in Nagpur today, total 180 cases in Maharashtra, 5 people died | कोरोना वायरस: नागपुर में आज दो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए, महाराष्ट्र में कुल 180 मामले, 5 लोगों की मौत

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsमहाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है, अब तक 25 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है.भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए।

नागपुर : लॉकडाउन के चौथे दिन महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार (28 मार्च) को दो और नए कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। आज एक पुरुष और एक लड़की कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। दोनों ही शहर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे है। 
इसी के साथ अब नागपुर में कोरोना के मरीजो की संख्या 11 हो गयी है।

इसके अलावा से एक मरीज की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने से उसकी अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है। वहीं विदर्भ में बाधितों की संख्या 16 पहुंच गई है। इनमे नागपुर के 11, यवतमाल के 4 और गोंदिया का 1 शामिल है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 180 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 180 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। राज्य में 177 भारतीय नागरिक और तीन विदेशी कोविड-19 से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में अब तक पांच मौतें हुई हैं जबकि 25 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। शनिवार (28 मार्च) को महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि हुई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के छह नये मरीजों में से पांच मुंबई से और एक नागपुर से है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 

भारत में कोरोना वायरस के 873 मामले

भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए। भारत में कोविड-19 से संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में 79 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

इन राज्यों में हुई मौतें 

महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

Web Title: Corona virus: Two people were infected with Kovid-19 in Nagpur today, total 180 cases in Maharashtra, 5 people died

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे