कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में पृथक वार्ड में रखे गए 83 में से 81 लोग संक्रमित नहीं

By भाषा | Published: February 23, 2020 10:34 PM2020-02-23T22:34:53+5:302020-02-23T22:34:53+5:30

83 लोगों में से 81 कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में नेगेटिव पाए गए और 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तीन अन्य लोग मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में निगरानी में रखे गए हैं।

Corona virus: 81 out of 83 people kept in separate wards in Maharashtra not infected | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में पृथक वार्ड में रखे गए 83 में से 81 लोग संक्रमित नहीं

गत 18 जनवरी से अब तक मुंबई हवाई अड्डे पर 48,295 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। 

Highlightsकोरोना वायरस: 83 लोगों में से 81 कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में नेगेटिव पाए गए तीन अन्य लोग मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में निगरानी में रखे गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते पृथक वार्ड में भर्ती किए गए 83 लोगों में से 81 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इनमें से 80 लोगों को छुट्टी दे दी गई जबकि तीन अन्य अभी भी भर्ती हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘83 लोगों में से 81 कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में नेगेटिव पाए गए और 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तीन अन्य लोग मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में निगरानी में रखे गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के दिशानिर्देश के तहत वायरस प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच की जा रही है। गत 18 जनवरी से अब तक मुंबई हवाई अड्डे पर 48,295 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। 

Web Title: Corona virus: 81 out of 83 people kept in separate wards in Maharashtra not infected

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे