महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना में शामिल होने की अटकलें

By भाषा | Published: August 21, 2019 03:38 AM2019-08-21T03:38:47+5:302019-08-21T03:38:47+5:30

Congress MLA from Igatpuri Nirmala Gavit today submitted her resignation from Maharashtra Assembly | महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना में शामिल होने की अटकलें

महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना में शामिल होने की अटकलें

कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गावित के सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने की अटकलें हैं। गावित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव गावित की पुत्री हैं।

वह एक दशक से नासिक जिले में इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने वाले हैं। निर्मला गावित ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैंने यह फैसला अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया है जो यह मानते हैं कि निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिये सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होना जरूरी है।’’

सूत्रों ने बताया कि गावित बुधवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी। 

Web Title: Congress MLA from Igatpuri Nirmala Gavit today submitted her resignation from Maharashtra Assembly

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे