देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता विखे पाटिल, फैसला मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: May 28, 2019 07:46 AM2019-05-28T07:46:10+5:302019-05-28T07:46:10+5:30

महाराष्ट्रः भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा,''(विखे पाटिल सीनियर के फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने पर) सभी फैसले को 30 मई को मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.''

Congress leader Radhakrishna Vikhe Patil may join Devendra Fadnavis Cabinet | देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता विखे पाटिल, फैसला मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद

File Photo

Highlightsदेवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसला मोदी सरकार के 30 मई को शपथ ग्रहण के बाद होगा. सबसे पहले विखे पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगेविधानसभा चुनाव महज चार महीने दूर हैं.

भाजपा के एक नेता ने कहा कि राज्य में देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसला मोदी सरकार के 30 मई को शपथ ग्रहण के बाद होगा. सबसे पहले विखे पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे. अगर उन्हें मंत्री पद मिला तो वह अगले छह महीने तक दोनों सदनों के सदस्य रहे बिना मंत्रिपरिषद में रह सकते हैं.

विधानसभा चुनाव महज चार महीने दूर हैं. राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने भाजपा के टिकट पर पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर से हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. पेशे से न्यूरोसर्जन सुजय विखे पाटिल के मार्च में भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके पिता के भगवा खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा,''(विखे पाटिल सीनियर के फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने पर) सभी फैसले को 30 मई को मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.''

उन्होंने कहा,''भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी (मोदी कैबिनेट के) नए नामों को तय करने में व्यस्त है. नई कैबिनेट के शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट से जुड़े और विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद अप्रैल में विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था.

Web Title: Congress leader Radhakrishna Vikhe Patil may join Devendra Fadnavis Cabinet

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे