महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के BJP उम्मीदवार होंगे किशन कठोरे, जानिए कौन हैं भाजपा नेता कठोरे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 11:10 AM2019-11-30T11:10:26+5:302019-11-30T11:16:24+5:30
किसन कथोरे थाने जिला के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर की शुरूआत पंचायती स्तर से किया है। वह 2004 से 2008 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। आपको बता दें कि अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कठोरे ने एनसीपी पार्टी से की। इसके बाद पार्टी बदलकर भाजपा में वह 2014 में आए हैं।
महाराष्ट्र विधान सभा स्पीकर पद के लिए भाजपा ने किसन कथोरे के नाम को आगे बढ़ाया है। भाजपा की ओर से चंद्रकात पाटिल ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि किसान कठोरे भाजपा की तरफ से स्पीकर पद के लिए उम्मीदवीर होंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा विधायक किसन कथोरे पर एक आईएएस अधिकारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहकारी समिति बनाने का आरोप लगा था।
इसके अलावा आपको बता दें कि कथोरे थाने जिला के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर की शुरूआत पंचायती स्तर से किया है। वह 2004 से 2008 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। आपको बता दें कि अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कथोरे ने एनसीपी पार्टी से की। इसके बाद पार्टी बदलकर भाजपा में वह 2014 में आए हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज (30 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। विधानसभा में विश्वास मत साबित करने के पहले आज सुबह शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने फिर एक शायराना ट्वीट करते हुए 170+ का दावा किया। लेकिन संजय राउत अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए।
संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, 'आज बहुमत का दिन है, 170+++++ हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं।' इस ट्वीट के नीचे कई यूजर्स ने संजय राउत को ट्रोल करते हुए लिखा, आपकी पार्टी का इतना घमंड सही नहीं है। वहीं कई लोगों का कहना है कि 170 का दावा तो ऐसे कर रहे हैं, जैसे शिवसेना के ही 170 विधायक हैं। ये मत भूलिए कि आपकी खिचड़ी सरकार है।
देखें लोगों की प्रतिक्रिया
उधार की साँसो पर इतना घमंड ठीक नहीं
— सम्राटसिंह (@smrat59228) https://twitter.com/smrat59228/status/1200603376850886656?ref_src=twsrc…">November 30, 2019
राउत जी,यमराज रूपी कांग्रेस एक- एक
साँसो की क़ीमत ब्याज़ समेत वसूल करेगी.
देखिये न्यूज़ में क्या चल रहा है, शरद पवार
तुम्हारे साथ-साथ मोदी जी से सरकार गठन
का सौदा कर रहे थे.
तुमको छोड़कर कब कमला बाई से गठबंधन
कर लें पता नहीं. 😁😁😁
आप तो ऐसे खुश हो रहे हो जैसे शिवसेना अकेले 170 हो 😖
— R JAY 🌞🚩 (@Jayranderia_4) https://twitter.com/Jayranderia_4/status/1200601337320235010?ref_src=tw…">November 30, 2019
तीन पार्टी मिलकर सरकार बनाईं हैं 🤨
बस इतना ही कहना है कि राजनीति में गठबंधन की सरकार पर ज्यादा उछलते नहीं है 😉 कभी भी सत्ता पलट सकतीं हैं 😛
जय हिंद जय भारत
एक यूजर ने लिखा, आप तो सरकार बनते ही अपना रंग दिखाने लगे हैं।
सरकार बनाते ही अपना रंग दिखाने लगे
— NishantS🇮🇳 (@nishants79) https://twitter.com/nishants79/status/1200617737266970624?ref_src=twsrc…">November 30, 2019
जनता को दो कौड़ी का समझने लगे
जमाना तुमसे हो नहीं सकता
क्योंकि तुम अब खुद के नहीं हो
अपना ईमान सोनिया के बेच चुके
तुम उनकी कठपुतली हो
बालासाहेब ठाकरे के सामने कभी पूरा महाराष्ट्र झुकता था आज सत्ता के मोह मे उनका पुत्र दुसरो के सामने हाथ जोड़कर जुक खड़ा है। https://t.co/Jx4nFHx3tF">pic.twitter.com/Jx4nFHx3tF
— Chowkidar Rajesh Singh (@RajeshS64599380) https://twitter.com/RajeshS64599380/status/1200611889648005120?ref_src=…">November 30, 2019
ज़माने को काम और भी तुम्हें मिटाने के सिवा
— अंजलि (@AnjiOptimistic) https://twitter.com/AnjiOptimistic/status/1200598555209035776?ref_src=t…">November 30, 2019
ख़ुशफ़हमियों के इलाज और भी हैं ख़ुदसरी के सिवा
- राउत शिवसेनपुरी 'ख़ुदसर'
मत कर घंमड
— Prabhat Mishra (@Prabhat0409) https://twitter.com/Prabhat0409/status/1200598346731180032?ref_src=twsr…">November 30, 2019
घमंड का घड़ा भर चुका है
कब फूट जाए कोई भरोसा नहीं
रावण को बहोत घमंड था, क्या अंत आया
— 🚩Jay shri Ram.🚩Kokila & Rasik Suthar, 25K. (@rasiksuthar434) https://twitter.com/rasiksuthar434/status/1200618380987752448?ref_src=t…">November 30, 2019
ये तो याद होगा,https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%…">#रामायण
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला।
शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं।
Highlights
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया।
संजय राउत ने 170+ विधायकों का दावा किया।