नागपुर में मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत, तीन घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

By भाषा | Published: February 22, 2020 05:50 AM2020-02-22T05:50:44+5:302020-02-22T05:50:44+5:30

सौनेर थाना पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कोली ने कहा, ‘‘हमने ठेकेदार मनदीप चौधरी और इंजीनियर जगदीश प्रसाद के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।” 

4 women killed and many injured as soil caves in at dam site in Nagpur | नागपुर में मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत, तीन घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

नागपुर में मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत, तीन घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अदसा पटकाखेड़ी गांव के पास शुक्रवार सुबह मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की रहने वाली चार महिलाएं अन्य 30 लोगों के साथ मिलकर छोटा सा बांध बनाने के लिए खुदाई के काम में लगे हुए थे तभी यह घटना हुई, जिसमें उनकी मौत हो गई। 

मृतक महिलाओं का नाम अनुसूया हिरदय टेकाम (45), वर्षा शामलाल माडवी (26), सुनीता कैलाश (35) और रामप्यारी उदयसिंह काकोरिया (18) अन्य 30 लोगों के साथ मिलकर छोटा सा बांध बनाने के लिए खुदाई के काम में लगे हुए थे तभी यह घटना हुई। सौनेर थाना पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कोली ने कहा, ‘‘हमने ठेकेदार मनदीप चौधरी और इंजीनियर जगदीश प्रसाद के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।” 

Web Title: 4 women killed and many injured as soil caves in at dam site in Nagpur

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Nagpurनागपुर