उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने संभाला नगर निगम का जिम्मा

By बृजेश परमार | Published: December 25, 2019 11:57 PM2019-12-25T23:57:12+5:302019-12-26T05:57:22+5:30

वर्ष 2013 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवागत नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग ने बुधवार को निगम पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया ।

Ujjain: Indian Administrative Service officer Shri Rishi Garg took charge of Municipal Corporation | उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने संभाला नगर निगम का जिम्मा

उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने संभाला नगर निगम का जिम्मा

Highlightsआयुक्त श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि जिस अधिकारी के पास जो दायित्व है उनका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहे।उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि मैं समय-समय पर आपके कार्यो की समीक्षा करता रहूंगा।

चार्ज ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथपरिचय बैठक लेकर नगर निगम द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो, विभिन्न अधिकारियों के दायित्वों इत्यादि के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। 

विशेष कर स्वच्छता सर्वेक्षण, निर्माण कार्यो, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के साथ ही निगम की राजस्व वसूली पर चर्चा करते हुए निगम से  संबंधित कार्यो की जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि जिस अधिकारी के पास जो दायित्व है उनका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहे।  उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि मैं समय-समय पर आपके कार्यो की समीक्षा करता रहूंगा।

रामघाट का निरीक्षण

आयुक्त श्री गर्ग ने गुरूवार को आयोजित होने वाले स्नान को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट क्षैत्र का निरीक्षण किया तथा निगम द्वारा कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की आपने अधिकारियों को रामघाट पर परम्परागत रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं कंट्रोल रूम स्थापित करना, वस्त्र बदलने हेतु चेजिंग रूम के साथ ही सम्पूर्ण क्षैत्र की समूचित सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

English summary :
Ujjain: Indian Administrative Service officer Shri Rishi Garg took charge of Municipal Corporation


Web Title: Ujjain: Indian Administrative Service officer Shri Rishi Garg took charge of Municipal Corporation

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ujjainउज्जैन