प्रो कबड्डी लीग नीलामी: 1.51 करोड़ में बिके मोनू गोयत ने रचा इतिहास, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 31, 2018 09:41 AM2018-05-31T09:41:54+5:302018-05-31T09:41:54+5:30

Pro Kabaddi League auction 2018: मोनू गोयत को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपये में खरीदा

Pro Kabaddi League (PKL) auction 2018: Monu Goyat sold for Rs 1-51 crore to Haryana Steelers | प्रो कबड्डी लीग नीलामी: 1.51 करोड़ में बिके मोनू गोयत ने रचा इतिहास, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

मोनू गोयत को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली, 31 मई: मोनू गोयत प्रो कबड्डी लीग (PKL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मोनू को बुधवार को हुई प्रो कबड्डी की नीलामी के पहले दिन हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही मोनू गोयत भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को पीछे छोड़ते हुए फ्रेंचाइजी आधारित खेल लीग में सबसे महंगे गैर-क्रिकेटर खिलाड़ी बन गए। 

न सिर्फ सुनील छेत्री बल्कि पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी आधारित लीगों से  कमाई के मामले में मोनू के आसपास भी नहीं हैं।

PKL नीलामी के पहले दिन छाए मोनू गोयत
 
मोनू गोयत ने प्रो कबड्डी लीग में अपना डेब्यू 2017 में बंगाल वॉरियर्स के लिए किया था। उन्होंने जल्द ही जांग कुल ली के साथ जबर्दस्त जोड़ी बना ली। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 202 अंक स्कोर किए जो लीग में पांचवें सबसे ज्यादा अंक हैं। मोनू इस प्रदर्शन के साथ ही अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए।

गोयत इस साल की शुरुआत में नेशनल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के खिलाफ हारने वाली सर्विसेज टीम का हिस्सा था। लेकिन उन्हें जल्द ही इस हार का बदला चुकाने का मौका मिल गया जब उन्होंने फरवरी में सर्विसेज को सीनियर फेडरेशन कप में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। (पढ़ें: प्रो कबड्डी लीग नीलामी: ईरान के फजल को यू मुंबा ने 1 करोड़ में खरीदा, सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने)


प्रो कबड्डी लीग 2018 की नीलामी के पहले दिन कुछ 6 खिलाड़ी करोड़पति बने जिनमें से पांच भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। नीलामी के पहले दिन दीपक हुड्डा करोड़पति बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी रहे, उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.15 करोड़ में खरीदा। वहीं पिछले सीजन में 93 लाख में बिके नितिन तोमर को इस बार पुनेरी पल्टन ने 1.15 करोड़ में खरीदा। 

यूपी योद्धा ने रिषांक देवाडिगा को 1.11 करोड़ में खरीदा। वहीं दिल्ली ने राहुल चौधरी पर 1.29 करोड़ की बोली लगाई लेकिन फाइनल बिड मैच (FBM) का प्रयोग करते हुए तेलुगू टाइंटंस ने उन्हें रिटेन कर लिया। लेकिन सबसे महंगे बिके मोनू गोयत, जिन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ में खरीदा।

वहीं पहले दिन की नीलामी में ईरान के फजल अत्राचाली करोड़पति बनने वाले प्रो कबड्डी ले इतिहास में पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन उन्हें खरीदने के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच जबर्दस्त होड़ लगी। आखिर में उन्हें यू मुंबा ने खरीदा।

Web Title: Pro Kabaddi League (PKL) auction 2018: Monu Goyat sold for Rs 1-51 crore to Haryana Steelers

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे