Pro Kabaddi League 2019: सीजन के 130 मैच पूरे, जानिए टॉप-5 की रेस में कौन-कौन शुमार
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 10, 2019 09:40 PM2019-10-10T21:40:17+5:302019-10-10T21:40:17+5:30
Pro Kabaddi League 2019: जयपुर, पटना, गुजरात, पुणे, टाइटंस और तमिल थलाइवाज का इस सीजन सफर समाप्त हो चुका है।
प्रो कबड्डी लीग-2019 में अब तक 130 मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा की टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि जयपुर, पटना, गुजरात, पुणे, टाइटंस और तमिल थलाइवाज का इस सीजन सफर समाप्त हो चुका है।
अजिंक्य कापरे (10 अंक), डोंग ली (नौ अंक) और फजल अत्राचली (आठ अंक) के प्रभावशाली खेल के बूते यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में गुरुवार को हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से शिकस्त दी। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 69 तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गयी जबकि हरियाणा 71 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। हरियाणा की टीम के लिए विनय ने सबसे ज्यादा 11 अंक बटोरे लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
आइए, एक नजर डालते हैं अब तक के टॉप रेडर और डिफेंडर्स पर...
प्रदीप नरवाल इस सीजन 300 रेड अंक जुटाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके अलावा बेंगलुरु के पवन सेहरावत 295 रेड प्वाइंट्स ले चुके हैं।
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर:
प्रदीप नरवाल (पटना)- 302
पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 295
नवीन कुमार (दिल्ली)- 256
सिद्धार्थ देसाई (टाइटंस)- 217
मनिंदर सिंह (बंगाल)- 205
वहीं इस सीजन टॉप-5 डिफेंडर्स में संदीप कुमार धुल नंबर-1 बने हुए हैं। मुंबई के फजल अत्राचली उनसे सिर्फ 1 ही अंक पीछे हैं।
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर:
संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 73
फजल अत्राचली (मुंबई)- 72
सुमित (यूपी)- 70
नितीश कुमार (यूपी)- 66
सुरजीत सिंह (पुणे)- 63