PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live: दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से यूपी के खिलाफ उतरेंगे बुल्स

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 14, 2019 07:10 AM2019-10-14T07:10:35+5:302019-10-14T07:10:35+5:30

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1: यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live Score Updates | PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live: दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से यूपी के खिलाफ उतरेंगे बुल्स

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live: दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से यूपी के खिलाफ उतरेंगे बुल्स

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 14 अक्टूबर को पहला एलिमिनेटर मुकाबला यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाना है। ये मैच एका एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला जाएगा।

लीग मुकाबलों में कैसा रहा रिकॉर्ड: अंकतालिका पर नजर डालें, तो यूपी 22 में से 13 मैच जीतकर 74 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं बेंगलुरु ने 22 में से 11 मुकाबले जीते हैं और ये टीम 64 अंकों के साथ छठे पायदान पर रही।

इन पर रहेंगी नजरें: बेंगलुरु के पवन कुमार 308, जबकि यूपी के श्रीकांत जाधव 139 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं यूपी की ओर से सुमित 72 और बेंगलुरु की तरफ से महेंद्र सिंह 55 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

कहां देख सकेंगे मैच:यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

बेंगलुरु बुल्स: 

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।

डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।

ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

यूपी योद्धा: 

रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।

डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।

ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्र सचिन कुमार।

English summary :
PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live Streaming:


Web Title: PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls, Eliminator 1, Live Score Updates

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे