Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
By सुमित राय | Published: August 21, 2018 11:42 AM2018-08-21T11:42:35+5:302018-08-21T11:42:35+5:30
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा।
जकार्ता, 21 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा। भारतीय टीम ने श्रीलंका के बाद इंडोनेशिया को भी बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया।
इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार सुबह श्रीलंकाई की टीम को हराया था। ग्रुप ए में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 38-12 के बड़े अंतर से हराया था। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 43-12 से हराया था, जबकि थाईलैंड को 33-23 से मात दी थी।
Just in: Women Kabaddi | India beat Indonesia 54-22 for their 4th win on the trot; Finish on top of Group A #AsianGames2018pic.twitter.com/INg5HFXyTD
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 21, 2018
दक्षिण कोरिया से हार गई थी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सोमवार को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण कोरिया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम को 23-24 से हराया था। एशियन गेम्स के ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार थी। इससे पहले, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है।