Asian Games: सात बार की गोल्ड विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष
By सुमित राय | Published: August 23, 2018 05:46 PM2018-08-23T17:46:41+5:302018-08-23T17:47:49+5:30
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सेमीफाइनल में हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
जकार्ता, 23 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सेमीफाइनल में हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत को सेमीफाइनल में ईरान की टीम ने 27-18 से हराया। सात बार की गोल्ड मेडल विजेदा भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के लिए यह पहली बार है जब वह गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई है।
इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै को हराकर फाइनल में जगह बनाया था। पिछली दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपै को 27-14 से मात दी। अब फाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना ईरान की टीम से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में थाइलैंड को हराया था।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का प्रदर्शन
साल | मेडल |
1990 | गोल्ड मेडल |
1994 | गोल्ड मेडल |
1998 | गोल्ड मेडल |
2002 | गोल्ड मेडल |
2006 | गोल्ड मेडल |
2010 | गोल्ड मेडल |
2014 | गोल्ड मेडल |
2918 | ब्रॉन्ज मेडल |
एशियन गेम्स में कबड्डी को पहली बार साल 1990 में शामिल किया गया और तब से भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। वहीं एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को साल 2010 में शामिल किया गया था और इसमें भी भारतीय टीम ने कमाल किया। साल 2010 के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड अपने नाम किए हैं।