एशियन गेम्स 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने थाईलैंड को दी मात, दर्ज की दूसरी जीत

By सुमित राय | Published: August 20, 2018 11:05 AM2018-08-20T11:05:48+5:302018-08-20T12:09:49+5:30

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में अपने दूसरे मुकाबले में थाईलैंड को हराकर अपना विजयी रथ आगे बढ़ाया।

Asian Games 2018: Indian Women's Kabaddi team beats Thailand by 33-23 | एशियन गेम्स 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने थाईलैंड को दी मात, दर्ज की दूसरी जीत

भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को दी मात, दर्ज की दूसरी जीत

जकार्ता, 20 अगस्त। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में अपने दूसरे मुकाबले में थाईलैंड को हराकर अपना विजयी रथ आगे बढ़ाया। भारत ने ग्रुप-ए में थाईलैंड को फाइनल मुकाबले में 33-23 से मात दी। इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रविवार को जापान को 43-12 से हराया था।

पायल चौधरी की कप्तानी में भारतीय महिलाओं ने थाईलैंड के खिलाफ इस मैच के शुरुआत में बढ़त बनाए रखी और इसे लगातार बनाए रखा। भारतीय टीम ने शुरुआत में 8-4 से बढ़त बनाई और पहले हाफ तक 12-10 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में भारत की रेडर्स ने आक्रामक प्रदर्शन किया और डिफेंडर्स ने शानदार बचाव किए। इसकी बदौलत भारतीय महिला टीम को लगातार बढ़त हासिल हुई और भारतीय टीम ने इस मैच में 33-23 से जीत हासिल की।

Web Title: Asian Games 2018: Indian Women's Kabaddi team beats Thailand by 33-23

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे