UPPBPB Exam Result 2016: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया सीधी भर्ती 2016 का परिणाम, यहां करें चेक 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2019 02:16 PM2019-08-18T14:16:50+5:302019-08-18T14:16:50+5:30

UPPBPB declared Result for the direct recruitment 2016 for the posts of ASI Male and women | UPPBPB Exam Result 2016: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया सीधी भर्ती 2016 का परिणाम, यहां करें चेक 

UPPBPB Exam Result 2016: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया सीधी भर्ती 2016 का परिणाम, यहां करें चेक 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने साल 2016 में आयोजित सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पुलिस में लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दिया था वो अपना रिजल्ट यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।     

मालूम हो कि साल 2016 में यूपीपीबीपीबी ने पुरुषों के लिए पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) के 136, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 303 और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 170 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। वहीं, महिलाओं के लिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 34, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 75 और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

ऐसे करें UPPBPB का रिजल्ट चेक

- उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
- होमपेज पर पुरुषों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा में सीधी भर्ती-2016 का चयन परिणाम, '
महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा में सीधी भर्ती-2016 का चयन परिणाम' का लिंक होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ खुलेगा। 
- जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

Web Title: UPPBPB declared Result for the direct recruitment 2016 for the posts of ASI Male and women

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे