Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2019 12:30 PM2019-12-03T12:30:53+5:302019-12-03T12:31:25+5:30

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एनईआर की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: Bumper recruitment for 10th pass, multiple applications, last date | Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: रेलवे भर्तीय सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) में अपरेंटिस अधिनियम ,1961 के अनुसार अप्रेंटिसशिप के लिए भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत उत्तर पूर्व रेलवे में अलग-अलग पदों पर कुल 1104 पदों की नौकरीयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में  मैकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर, ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट की जैसे बहुत से पदों लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एनईआर की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तारिख 25 दिसंबर 2019 की शाम तक है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीरदार को दसवीं में 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना जरूरी है और इसके साथ ही आवेदक के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है।

आवेदन के लिए उम्र सीमा

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल तक निर्धारित की गई है। इसके आलावा एससी/एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी के लिए तीन साल की छूट निर्धारित की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दस साल की छूट दी गई है।

आवेदन फीस

इन पदों पर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 100 रुपये आवदेन फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी,एसटी, विव्यांग और महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

उत्तर पूर्व रेलवे में इन पदों पर है भर्तियां

   वर्कशॉप के नाम                                        - पदों की संख्या
1. मैकेनिकल  वर्कशॉप गोरखपुर                               411
2. सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर  कैंट                              63
3.  ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर  कैंट                                35
4. मैकेनिकल  वर्कशॉप इज्जत नगर                          151
5. डीजल शैड इज्जत नगर                                        60
6. कैरिज और वैगन इज्जत नगर                                64
7. कैरिज और वैगन लखनऊ                                    155
8. डिजल शैड गौंडा                                                  90      
9. कैरिज और वैगन वाराणसी                                    75

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019 ऐसे करें आवेदन

1. एनईआर की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2. एनईआर के होम पेज पर आने के बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद भर्तियों और आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद नीचे जाएं।
4. यहां पर नियम व शर्ते पढ़ने के बाद एक कॉलम पर क्लिक करें और नीचें दिए गए ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।
5. इसके बाद आप यहां पर ध्यान से फॉर्म भरन के बाद उसका प्रिंट आउट करवा सकते हैं।

Web Title: RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: Bumper recruitment for 10th pass, multiple applications, last date

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे