मोदी सरकार ला रही है 9.5 लाख नौकरियां, 2019 के इस महीने से होगी शुरुआत
By भाषा | Published: September 20, 2018 11:02 PM2018-09-20T23:02:29+5:302018-09-20T23:02:29+5:30
सितंबर, 2017 से इस साल नयी नौकरियों के सृजन का आंकड़ा 61.81 लाख के आंकड़े तक पहुंच गया है।
नई दिल्ली, 20 सितंबर: इस साल के जुलाई में 9.51 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ हो 11 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। ईपीएफओ के आकंड़े के मुताबिक इस महीने में 9.51 लाख लोग नये रोजगार से जुड़े।
इसके साथ ही सितंबर, 2017 से इस साल नयी नौकरियों के सृजन का आंकड़ा 61.81 लाख के आंकड़े तक पहुंच गया है। ईपीएफओ ने सितंबर, 2017 में पेरोल डेटा जारी करना शुरू किया था। संगठन के मुताबिक जुलाई में ईपीएफओ के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 9,51,423 नये सदस्यों ने पंजीकरण कराया।
पेरोल आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2017 से जुलाई, 2018 के मध्य 61,81,943 नौकरियां सृजित हुईं।