महिलाओं के लिए देशसेवा का सुनहरा मौका, पहली बार मिलिट्री पुलिस में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
By आदित्य द्विवेदी | Published: April 25, 2019 10:17 AM2019-04-25T10:17:28+5:302019-04-25T10:21:22+5:30
मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जनरल बिपिन रावत ने की थी।
देशसेवा का जज्बा समेटे महिलाएं भी अब भारतीय सेना में अपना शौर्य दिखा सकेंगी। पहली बार मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जनरल बिपिन रावत ने कार्यभार संभालते ही की थी। हाल में रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी।
जनवरी में ऐसी रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया कि मिलिट्री पुलिस की 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा था कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
पिछले साल आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा है कि सेना में अभी लड़ाकू के रूप में पुरुषों का वर्चस्व है। अब महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में महिलाएं सेना के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही हैं जैसे मेडिकल, लीगल, एजुकेशनल, सिग्नल और इंजीनियरिंग इत्यादि शामिल हैं।
For the first time, Indian Army to start online registration of women for recruitment as soldiers into the military police, today. The project was mooted by General Bipin Rawat soon after taking over as Army Chief and given final approval by the Defence Ministry recently. pic.twitter.com/nIssIN62zX
— ANI (@ANI) April 25, 2019