IBPS 2019 का कैलेंडर जारी, जानिए कब हैं CRP, RRB और PSBs की परीक्षाएं
By मेघना वर्मा | Published: January 16, 2019 04:41 PM2019-01-16T16:41:58+5:302019-01-16T16:41:58+5:30
ibps calendar 2019: पीओ के एग्जाम, क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए अक्टूबर से परीक्षाएं प्रारम्भ होंगी जो दिसंबर 2019 तक चलेंगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन IBPS ने बुधवार को 2019 का अपना टेनटेटिव कैंलेडर रिलीज कर दिया है। इस कैंलेडर में CRP, RRB और PSBs की परीक्षाओं की डेट दी गई है। जो भी आवेदक इन परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल देख सकते हैं।
कैलेंडर के अनुसार RRBs – CRP RRB-VIII (Officers) and CRP RRB-VIII (Office Assistants) की प्रारंभिक परीक्षाएं इस साल 3, 4, 11, 17, 18 और 25 अगस्त को आयोजित करवायी जाएंगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्केल के ऑफिसर के लिए सिंगल एग्जाम 22 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे।
PSBs – CRP PO/MT-IX, CRP CLERK-IX & CRP SPL-IX पीओ के एग्जाम, क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए अक्टूबर से परीक्षाएं प्रारम्भ होंगी जो दिसंबर 2019 तक चलेंगी।
नीचे दी गई लिस्ट में भी आप अपनी परीक्षाओं की तारिखों को देख सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षाएं |
| ||
सिंगल परीक्षाएं | ऑफिस स्केल 2 और 3 22.09.2019 | ||
मेन परीक्षा | ऑफिसर स्केल 1: 22.09.2019 ऑफिस असिस्टेेंट: 29.09.2019 |
पीओ | क्लर्क | स्पेशलिस्ट ऑफिसर | |
प्रारंभिक परीक्षा | 12.10.2019 13.10.2019 19.10.2019 20.10.2019 | 07.12.2019 08.12.2019 14.12.2019 15.12.2019 | 28.12.2019 29.12.2018 |
मेन एग्जामिनेशन | 30.11.2019 | 19.01.2020 | 25.01.2020 |