FCI में निकली बम्पर भर्तियाँ, स्टेनो, टाइपिस्ट और असिस्टेन्ट पदों के लिए कुल इतनी हैं सीटें-जानें सभी डिटेल्स
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2019 07:40 PM2019-02-14T19:40:05+5:302019-02-14T19:40:05+5:30
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित भारतीय खाद्द निगम (FCI) ने विभिन्न क्षेत्रों में 4000 से अधिक रिक्त पदों के लिए आधिकारिक भर्तीयों की सूचना दी है। यह फार्म सरकारी वेबसाइट पर 23 फरवरी से जारी किया जाएगा।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार कुल 4,103 भर्तीयां पूरे देश मे निकली हैं जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियर/ इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिग), असिस्टेंट ग्रेड II (AG II) (हिन्दी), स्टेनो ग्रेड II, टाइपिस्ट(हिन्दी) और असिस्टेंट ग्रेड III (AG III) (जनरल /अकाउन्टस/ टेकनिकल /डीपोट पोस्ट) शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सभी योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट fci.gov.in पर जा कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 23 फरवरी से प्रारंभ हो कर 25 मार्च 2019 तक रहेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि अभ्यार्थी केवल एक ही जोन से आवेदन कर सकते हैं जैसे नार्थ जोन या साउथ जोन और ईस्ट जोन और वेस्ट जोन। विद्यार्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा की घोषणा होने के 15 दिन पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट के अनुसार अभ्यर्थियों का चुनाव ऑनलाइन एग्जाम, स्क्रीन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगा।
शैक्षिक योग्यता और अनुभव :
जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियर) - सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त हो या सिविल इंजीनियरिंग में एक साल का डिप्लोमा किया हो।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग )-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त हो या दोनों में से किसी में भी डिप्लोमा किया हो। डिप्लोमा होल्डर्स को अपने क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना आवश्यक है।
स्टेनो ग्रेड II- ग्रेजुएशन के साथ DOEACC में O लेवल योग्यता होनी चाहिए व शॉर्टहैंड और टाइपिंग में 40 w.p.m और 80 w.p.m स्पीड होना जरुरी है। कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री के साथ साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड में 40 w.p.m और 80 w.p.m की स्पीड होनी चाहिए।
असिस्टेंट ग्रेड II (हिंदी ) - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्ध्यालय से मुख्य विषय हिंदी के साथ डिग्री प्राप्त कि हो. अंग्रेजी में भी प्रवीणता प्राप्त हो और हिंदी से इंग्लिश व इंग्लिश से हिंदी अनुवाद में एक साल का अनुभव हो।
टाइपिस्ट (हिंदी )- ग्रेजुएशन और 30 w.p.m स्पीड से हिंदी टाइपिंग आती हो।
असिस्टेंट ग्रेड III- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से ग्रेजुएट हो ओर कंप्यूटर में योग्य होना आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड III (एकाउंट्स)- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से कॉमर्स में स्नातक किया हो व कंप्यूटर में योग्य होना आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड III (टेक्निकल )- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से एग्रीकल्चर में बी.एससी. किया हो और उक्त में से किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से डिग्री प्राप्त की हो: बॉटनी /जूलॉजी/बायो -टेक्नोलॉजी /एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग/बायो -केमिस्ट्री /माइक्रोबायोलॉजी/फ़ूड साइंस और बी.टेक. इन फ़ूड साइंस /फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी /बायो टेक्नोलॉजी .यह सभी विश्वविध्यालय AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त होने चाहिए।
असिस्टेंट ग्रेड III (डिपो)- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से ग्रेजुएट हो ओर कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है.