UPSSSC: यूपी में कृषि मंडी परिषद में निकली हैं इतनी भर्तियां, यहां करे आवेदन

By विकास कुमार | Published: December 7, 2018 05:15 PM2018-12-07T17:15:41+5:302018-12-07T17:17:22+5:30

UPSSSC में आये भर्तियों के लिए अभ्यर्थी इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

284 vaccancies in UPSSC, Here you can apply | UPSSSC: यूपी में कृषि मंडी परिषद में निकली हैं इतनी भर्तियां, यहां करे आवेदन

UPSSSC: यूपी में कृषि मंडी परिषद में निकली हैं इतनी भर्तियां, यहां करे आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UPSSC)ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में 284 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।  इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।  
आशुलिपिक के 10, कनिष्ट सहायक के 18, लेखा लिपिक के 48 और मंडी निरीक्षक के 181 पदों पर बहाली निकली है।  

अभ्यर्थी इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।  अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।  ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पांच भागों में बाटा गया है।  

आवेदन करने की प्रक्रिया 

1।  कैंडिडेट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट  upsssc। gov। in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  

2।  उसके बाद अभ्यर्थी को स्कैन फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा 

3।  फॉर्म के शेष विवरण को भरना होगा 

4 । फीस का भुगतान और एप्लीकेशन फॉर्म का सबमिशन 

5।  फॉर्म का प्रिंटआउट लेना होगा  

योग्यता 

- आशुलिपिक के लिए स्नातक के साथ हिंदी आशुलिपि में 80 शब्द और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। 

- कनिष्ठ सहायक के लिए स्नातक और हिंदी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी भी होनी चाहिए। 

- लेखा लिपिक के लिए बीकाम

- मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। 

- मंडी निरीक्षक के लिए स्नातक होना चाहिए। 

आवेदन शुल्क (रुपये में )

  अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग        225 
  एससी, एसटी                                105
  निशक्तों                                       25 

Web Title: 284 vaccancies in UPSSC, Here you can apply

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे