मुंबई हवाई अड्डे पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ जाम्बिया की महिला गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 18, 2021 01:12 AM2021-06-18T01:12:13+5:302021-06-18T01:12:13+5:30

Zambian woman arrested with heroin worth Rs 21 cr at Mumbai airport | मुंबई हवाई अड्डे पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ जाम्बिया की महिला गिरफ्तार

मुंबई हवाई अड्डे पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ जाम्बिया की महिला गिरफ्तार

मुंबई, 17 जून राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बृहस्पतिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर जाम्बिया की एक महिला के पास से 21 करोड़ रुपये के मूल्य की तीन किलोग्राम हेरोईन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान जूलियाना मुताले के रूप में हुई है जो दोहा के रास्ते जोहानिसबर्ग से मुंबई आई थी।

डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन के पैकेट रखे हुए थे। एक स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Zambian woman arrested with heroin worth Rs 21 cr at Mumbai airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे