जाकिर नाइक मालदीव जाने की कर रहा था कोशिश, देश में घुसने की नहीं दी गई अनुमति, फिरा उसके अरमानों पर पानी

By भाषा | Published: December 13, 2019 11:46 PM2019-12-13T23:46:11+5:302019-12-13T23:46:11+5:30

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक (53), 2016 में भारत छोड़ मलेशिया भाग गया था, तब से भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

Zakir Naik recently tried to cross over to Maldives but was not allowed says Mohamed Nasheed | जाकिर नाइक मालदीव जाने की कर रहा था कोशिश, देश में घुसने की नहीं दी गई अनुमति, फिरा उसके अरमानों पर पानी

File Photo

Highlightsविवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही।

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही। भारत आए मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने कहा, " वह (जाकिर नाइक) मालदीव आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने उसे आने की इजाजत नहीं दी।"

नशीद से जब यह पूछा गया कि क्या मालदीव और मलेशिया के बीच नाइक के प्रत्यर्पण के लिये कोई बातचीत चल रही हो तो उन्होंने कहा, "हाल ही में उसे मालदीव आने की इजाजत नहीं दी गई, लिहाजा (मलेशिया और मालदीव के बीच) बातचीत हो रही है।"

नाइक (53), 2016 में भारत छोड़ मलेशिया भाग गया था, तब से भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जाकिर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने 2016 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि नाइक और उसके ट्रस्टों ने अज्ञात लोगों और "शुभचिंतकों" से करोड़ों रुपये हासिल किये हैं। 

Web Title: Zakir Naik recently tried to cross over to Maldives but was not allowed says Mohamed Nasheed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे