देश के 10 लोकप्रिय CMs में टॉप पर योगी आदित्यनाथ, यहां जानें सबसे नीचे कौन?
By स्वाति सिंह | Published: August 8, 2020 09:50 PM2020-08-08T21:50:41+5:302020-08-08T21:50:41+5:30
सर्वे के मुताबिक टॉप सात मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर हैं। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार तथा अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना निश्चित ही उनकी कार्यशैली को प्रदर्शित करता है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है। दरअसल, एक मीडिया ग्रुप ने सर्वे कराया था। इस सर्वे के मुताबिक टॉप सात मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर हैं। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार तथा अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना निश्चित ही उनकी कार्यशैली को प्रदर्शित करता है।
दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में योगी अकेले टॉप मुख्यमंत्रियों में शामिल है जो बीजेपी से हैं, बाकी के छह गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी हैं। पिछली बार टॉप पर रही ममता बनर्जी पिछड़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं। इस सूचि में दूसरे नंबर पर अरिवंद केजरीवाल, तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के जगन रेड्डी, चौथे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, पांचवें पर अन्य को रखा गया है, बिहार के नीतीश कुमार छठे और महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सातवें नंबर पर हैं।
बता दें कि मीडिया ग्रुप ने देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर भी सर्वे किया। सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा माना और वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। सर्वे 19 राज्य, 97 लोकसभा क्षेत्र व 194 विधानसभा क्षेत्र के 12 हजार 21 लोगों से वार्ता के आधार पर किया गया।