कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद येदियुरप्पा को दी गई अस्पताल से छुट्टी
By भाषा | Published: April 22, 2021 01:22 PM2021-04-22T13:22:03+5:302021-04-22T13:22:03+5:30
बेंगलुरु, 22 अप्रैल् कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बृहस्पतिवार को यहां के निजी अस्पताल से छुट्टी दे गई जहां वे कोविड-19 का इलाज करा रहे थे।
उनके कार्यालय ने बताया कि येदियुरप्पा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दी गई जहां पर उनका गत पांच दिन से इलाज चल रहा था।
बता दें कि 78 वर्षीय येदियुरप्पा को 16 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आठ महीने में दूसरी बार संक्रमित हुए थे।
इससे पहले वह पिछले साल दो अगस्त को कोविड-19 संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे और नौ दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।