यमुना नदी की सफाई, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-छह सूत्री कार्ययोजना तैयार, फरवरी 2025 पर फोकस, भाजपा ने कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2021 02:53 PM2021-11-18T14:53:25+5:302021-11-18T14:54:54+5:30

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सब दिल्लीवालों को मिलकर मिशन मोड में यमुना की सफ़ाई करनी है। इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर पूरा प्लान शुरू कर दिया है।

Yamuna river delhi cm Arvind Kejriwal latest poll promise 'Will clean Yamuna before 2025 election, take dip in it' bjp | यमुना नदी की सफाई, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-छह सूत्री कार्ययोजना तैयार, फरवरी 2025 पर फोकस, भाजपा ने कसा तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘झुग्गी-झोपड़ी’ से आने वाले अपशिष्ट जल को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

Highlightsपुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर का पानी आता है।यमुना में औद्योगिक कचरे का निर्वहन करने वाले उद्योगों को बंद कर देगी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी 2025 को यमुना को स्नान योग्य मानक तक बनाने के लिए उनकी सरकार ने छह सूत्री कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि नए मलजल उपचार संयंत्र बनाए जा रहे हैं और पुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।

 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इससे हमारी मलजल उपचार क्षमता लगभग 600 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) अपशिष्ट जल से बढ़कर 750 एमजीडी- 800 एमजीडी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना में जिन चार प्रमुख नालों नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर का पानी आता है, उनकों उनके मूल स्थान पर ही उपचारित किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि सरकार यमुना में औद्योगिक कचरे का निर्वहन करने वाले उद्योगों को बंद कर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘झुग्गी-झोपड़ी’ से आने वाले अपशिष्ट जल को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिनका पानी अभी यमुना में जाता है। सरकार उन क्षेत्रों में घरेलू ‘कनेक्शन’ उपलब्ध कराएगी जहां सीवर नेटवर्क है।

पहले उपभोक्ताओं को ‘कनेक्शन’ खुद लेना पड़ता था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमारे अभियंताओं तथा अधिकारियों को उम्मीद है कि हम छह सूत्री कार्ययोजना लागू कर फरवरी 2025 तक यमुना को साफ कर पाएंगे। प्रत्येक कार्रवाई सूत्र के लिए विशिष्ट लक्ष्य तय किए गए हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करूंगा ।’’

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के अलग-अलग समय पर यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों का वीडियो जारी कर लिखा- 'स्क्रिप्ट वही, तारीख नई. यमुना जी की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।' भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि गजब है अरविंद केजरीवाल का ठगी का अंदाज, जब सारी दिल्ली कोर्ट कचहरी #वायु प्रदूषण पर चिंतित हैं और तब केजरीवाल #यमुना सफाई पर PC कर विषय भटका रहे हैं।

Web Title: Yamuna river delhi cm Arvind Kejriwal latest poll promise 'Will clean Yamuna before 2025 election, take dip in it' bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे