आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर इस ऐप के बिना नो-एंट्री, अभी अपने मोबाइल में कर लें डाउनलोड

By अनुराग आनंद | Published: February 15, 2021 08:08 AM2021-02-15T08:08:03+5:302021-02-15T08:13:17+5:30

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

Yamuna Expressway no-entry without highway saathi app From 15 feb on | आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर इस ऐप के बिना नो-एंट्री, अभी अपने मोबाइल में कर लें डाउनलोड

यमुना एक्सप्रेसवे (फाइल फोटो)

Highlightsइस ऐप के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यदि गाड़ी में कोई दिक्कत आती है, तो तुरंत मदद प्रदान किया जाएगा।दुर्घटना की स्थिति में भी यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को पता चल जाएगा और वे तुरंत मदद के लिए सही जगह पर पहुंच जाएंगे।

नई दिल्ली: यदि आप आज (15 फरवरी) को यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा के लिए जा रहे हैं तो आपको एक्सप्रेसवे पर एंट्री नहीं करने दिया जाएगा, जब तक कि आप अपने मोबाइल में एप्लिकेशन 'हाईवे साथी' डाउनलोड नहीं कर लेते हैं।

यदि आप यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच यात्रा करना चाहते हैं, तो मोबाइल फोन पर 'हाईवे साथी' ऐप होना आवश्यक है। दोनों जीरो पॉइंट पर मोबाइल जांच के बाद ही एक्सप्रेसवे पर आपको यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

डीएनए इंडिया के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर सिर्फ दुर्घटना में हर साल सैकड़ों लोग मरते हैं

यमुना एक्सप्रेसवे को अक्टूबर 2012 में चालू किया गया था। तब से, इस सड़क पर हर साल सिर्फ दुर्घटना में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। तेज स्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण एक्सप्रेस पर बहुत अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।

मोबाइल में 'हाईवे साथी' ऐप होना जरूरी-

अगर वाहन चालक के मोबाइल में हाईवे साथी ऐप होगा तो वह जैसे ही अपने वाहन के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे, उनका मोबाइल का सर्वर एक्सप्रेस-वे के सर्वर से जुड़ जाएगा। इसके बाद उसके यात्रा के मूवमेंट की हर जानकारी एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के पास जाएगी। 

लोकेशन व गाड़ी के मूवमेंट आदि की जानकारी एक्सप्रेसवे अधिकारियों को रहेगी-

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि इसके माध्यम से एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को गाड़ी के बारे में पता चलता रहेगा। यदि कहीं गाड़ी का एक्सीडेंट होता है तो लोकेशन आदि पता करके तुरंत मदद पहुंचाने में कोई समस्या नहीं आएगी। इससे दुर्घटना के बाद होने वाली मौत के आंकड़ा को कम करना संभव होगा।

एक्सप्रेसवे पर किसी भी समस्या के आते ही मदद दी जाएगी-

साथ ही कहा गया है कि एक्सप्रेसवे पर यदि गाड़ी में कोई दिक्कत आती है, तो तुरंत मदद प्रदान किया जाएगा। इस नियम को कड़ाई से लागू कराने के लिए आगरा व नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एक्सप्रेसवे पर बूथ लगाकर जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि रोड सेफ्टी के ख्याल से यह अहम है और इसके माध्यम से जान-माल की हानि को बचाने में यह ऐप कारगर साबित होगा।

Web Title: Yamuna Expressway no-entry without highway saathi app From 15 feb on

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे